बलिया में अधिकारियों को देखते ही भागा दुकानदार, फिर...

बलिया में अधिकारियों को देखते ही भागा दुकानदार, फिर...


बलिया। सहतवार क्षेत्र के किसानों की शिकायत पर अभिषेक कुमार गुप्ता खाद भण्डार सहतवार पर एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय व जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने औचक छापेमारी की। अधिकारियों के पहुंचते ही दुकानदार अपनी दुकान छोड़ भाग गया। जिला कृषि् ​अधिकारी ने बताया कि गोदाम को सील कर दिया गया है। आगे नियमानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उर्वरक की विक्री सुनिश्चित कराई जाएगी। 

दो दिन के अंदर सभी समितियों पर पहुंच जाएगी खाद
जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में पीसीएफ के गोदाम में 2480 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जो समिति एवं पीसीएफ के कर्मचारियों के हडताल के कारण समितियों पर उपलब्ध नहीं करायी जा सकी थी। अब सभी कर्मचारी हड़ताल से वापस आ गये हैं। जिला प्रशासन की ओर से दो दिन ​के अंदर सभी समितियों पर दो दिन के अंदर डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी। सभी उर्वरक केन्द्रों के लिए यह भी निर्देश है कि वे खतौनी के आधार पर पॉस मशीन से ही कृषकों को खाद उपलब्ध कराएं। अपने जनपद के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित दर में उपलब्ध कराई जाए। इन आदेशो के उल्लंघन पर उर्वरक नियंत्रण आदेश की सुसंगत धारा के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित