महिलाओं पर बढ़े अपराध पर बलिया में निकला कैंडिल मार्च

महिलाओं पर बढ़े अपराध पर बलिया में निकला कैंडिल मार्च


बैरिया, बलिया। उप्र में महिलाओ व नाबालिग लड़कियों के साथ आये दिन हो रही घटनाओं के विरुद्ध बैरिया कैंडिल मार्च निकाला गया, जो कोटवा मोड़ से बैरिया शहीद स्मारक पहुंचा। शहीद स्मारक पर शहीदों के सामने कैन्डिल जलाकर उन्हें नमन किया गया। उप्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। हाथरस गैंग रेप के खिलाफ कैंडिल मार्च निकालने वालो ने मुख्यमन्त्री की इस्तीफे की मांग की। बसपा के वरिष्ठ नेता डा. विनायक मौर्य, कांग्रेस की युवा नेता ई. पूजा वर्मा, आत्मा राम, जनार्दन राम, हृदयानन्द वर्मा, मनोरंजन राव, उदय नाथ सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने टेंगरही से बैरिया तक कैंडिल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। मार्च में सिपाही सिंह, अकुंश पासवान, धनंजय यादव, विशाल सिंह राठौर, मनु पासवान सहित दर्जनो लोग शामिल रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार