व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहा बलिया प्रशासन, मंत्री तक पहुंची शिकायत

व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहा बलिया प्रशासन, मंत्री तक पहुंची शिकायत


बलिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के नाम पर प्रशासनिक प्रताड़ना से तंग व्यापारियों ने भाजपा नगर व जिले के पदाधिकारियों से वार्ता के साथ ही राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को अपनी पीड़ा बताई है। बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में व्यापारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि 'बलिया प्रशासन' उनके साथ कैसा सलूक कर रहा है। मंत्री ने मामले में हस्तक्षेप का भरोसा दिलाया है। 

BCDA अध्यक्ष आनंद सिंह ने पूर्वांचल24 से बातचीत में बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बलिया के व्यापारी सतर्क है। एहतियात के तौर पर शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन भी कर रहे है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा। उनके सामान को क्षति पहुंचाने के साथ ही दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है, जो काफी भयावह है। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में भाजपा नगर एवं जिले के पदाधिकारियों तथा उनके द्वारा दूरभाष पर आनन्द स्वरुप शुक्ला (राज्यमंत्री उप्र सरकार) को जानकारी दी गई है। राज्यमंत्री से बताया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव की आड़ में व्यापारियों को प्रताड़ित व दोहन किया जा रहा है। व्यापारी प्रताड़ना पर विराम नहीं लगा तो भाजपा से व्यापारियों का मोह भंग हो सकता है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली