इम्पिरियल ब्लू और रायल स्टेज के साथ बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा एक तस्कर

इम्पिरियल ब्लू और रायल स्टेज के साथ बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा एक तस्कर

बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने 24 इम्पिरियल ब्लू 750ML, 34 रायल स्टेज 750ML, 02 रायल स्टेज 375 ML (कुल 44.25 लीटर) अपमिश्रीत अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 60/63 आबकारी अधि. व 272, 273, 420, 467, 468 व 471 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया।

बैरिया चौकी प्रभारी उनि सुनील सिंह मय फोर्स ने  मुखबीर की सूचना पर दया छपरा से गोरख नाथ वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा पुत्र महन्त वर्मा (निवासी : दयाछपरा, बैरिया) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 24 इम्पिरियल ब्लू 750ML, 34 रायल स्टेज 750ML, 02 रायल स्टेज 375 ML (कुल 44.25 लीटर) अपमिश्रीत अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके अलावा स्टीकर रायल स्टेज बार कोड, स्टीकर ढक्कन लाल रंग 258, ढक्कन हरा रंग 105 तथा 50 लीटर पीले रंग के डिब्बा (टोटी लगा हुआ), जिसमे करीब 10 लीटर कैमीकल तथा बिसलेरी के बोतल में केमिकल, 01 KG यूरिया, 250 ग्राम नौसादर, 500 ग्राम फिटकरी भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उनि सुनील कुमार सिंह, हेका रामनगीना यादव व राजेश सोनकर शामिल रहे। 

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली