बलिया : पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड पर ग्रापए ने उठाई सात मांग

बलिया : पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड पर ग्रापए ने उठाई सात मांग


बैरिया, बलिया। पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैरिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल को सौंपा। सात सूत्रीय ज्ञापन में मृत पत्रकार रतन सिंह के परिजनों को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक परिजन को स्थाई सरकारी नौकरी, हत्यारो के आवास को प्रशासन द्वारा गिरवाना, हमलावरों को रासुका में पाबंद करना, प्रदेश स्तर पर पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग से कड़ा कानून बनाने के साथ ही प्रदेश स्तर पर आसानी से पत्रकारों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने की मांग की गई है।


पत्रक देने वालो में संघ के बैरिया अध्यक्ष सुधीर सिंह, शिवदयाल पाण्डेय मनन, दया शंकर तिवारी मुखिया, कन्हैया तिवारी, शशि सिंह, सुरेश कुमार मिश्र, देवेन्द्र नाथ तिवारी, सुनील पाण्डेय, अनिल सिंह, अखिलेश पाठक, अरविंद पाठक, श्रीमन नारायण तिवारी, आनंद मोहन मिश्र, मनीष सिंह, मंटू कुँवर, नित्यानंद सिंह, सतेंद्र पाण्डेय, रविन्द्र मिश्र, निर्भय पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह, मनोज तिवारी आदि रहे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली