अवसर का पूर्ण लाभ नहीं ले सकें बलिया के हैण्डबाल ख़िलाड़ी, क्योंकि...

अवसर का पूर्ण लाभ नहीं ले सकें बलिया के हैण्डबाल ख़िलाड़ी, क्योंकि...


बलिया। अक्सर देखा गया है कि यदि किसी को कोई सुविधा, उपलब्धि या अवसर आसानी या बिना किसी विशेष प्रयास के मिल जाता है तो उस अवसर रूपी ईश्वरीय कृपा का महत्व समझ में नहीं आता है। ऐसा ही कुछ बलिया के हैण्डबाल एसोसिएशन और खिलाड़ियों के साथ है।

खेल जगत से जुड़े लोगों की माने तो बलिया में स्पोर्ट्स स्टेडियम के उद्धाटन से लेकर अब तक हैण्डबाल खेल का सबसे अधिक समय तक खेल विभाग ने कैम्प चलाया है। निश्चित ही ये अवसर उत्तर प्रदेश हैण्डबाल एसोसिएशन की बलिया के हैण्डबाल खिलाड़ियों पर विशेष कृपा को प्रमाणित कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बलिया हैण्डबाल एसोसिएशन की निष्क्रियता के कारण बलिया के हैण्डबाल खिलाड़ियों को इस अवसर का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाया।

उत्तर प्रदेश हैण्डबाल संघ ने खेल निदेशालय से बार बार बलिया में हैण्डबाल खेल का प्रशिक्षण शिविर चलवाया, जिससे हैण्डबाल के खिलाड़ी बढ़े भी, किन्तु बलिया हैण्डबाल एसोसिएशन ने ना तो उन्हें प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया ना ही इन खिलाड़ियों की कोई सहायता की। इस कारण बलिया में हैण्डबाल की प्रतिभाओं को शायद न्याय नहीं मिल सका। खिलाड़ी आज भी भटक रहे है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। इसमें गलती किसकी है ? इस पर खेल विभाग भी कभी गंभीर नहीं हुआ। यह बहुत ही सोचनीय है कि आखिर बलिया के खिलाड़ियों संग कब तक अन्याय होगा ?


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क