बलिया में परिषदीय स्कूलों की रसोईयों को मिला IRCS का उच्च क्वालिटी कम्बल

बलिया में परिषदीय स्कूलों की रसोईयों को मिला IRCS का उच्च क्वालिटी कम्बल

बलिया। गरीब, असहाय, वंचित और जरूरतमंद आदमी कहां बसता है? कैसे रहता है? किन परिस्थितियों में जीता है? उसकी दिक्कतें व मुश्किलें क्या है? यह बहुत कम लोग समझ पाते हैं। पर जिसने भी इनकी व्यथा को महसूस किया वो इनकी सेवा का कोई मौका जाया नहीं करता। ऐसे लोगों की सेवा को अपना सौभाग्य मान उसी में रम जाता हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यत्र तत्र देखने को भी मिल रहा है। इस फेहरिस्त में एक नाम रेड क्रास सोसायटी का भी है। गरीब-गुरबों का हर संभव सहयोग करने का संकल्प लेकर चलने वाली यह संस्था सही मायनों में एक सेवाश्रम है। 

नजीर के तौर पर हाड़ कपांती इस ठंड में जहां गरीबों में वितरित करने को शासन से मिलने वाला कंबल अभी भी तहसीलों की चारदीवारी को लांघ नहीं पाया है, वहीं रेड क्रास सोसायटी रोज जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें राहत देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर तहसील अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र बेलहरी पहुंचे संस्था के जिला समन्वयक शैलेन्द्र पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय हल्दी नं. 2 की तीन तथा प्रावि दीघार की चार रसोईयों को कम्बल उपलब्ध कराया। इस मौके पर प्राशिसं बेलहरी के मंत्री शशिकांत ओझा, भोला प्रसाद व जूनियर रेड क्रास से भव्या तथा शिवा मौजूद रही। वहीं, बैरिया तहसील अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र बैरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्र गिरी के मठिया की दो रसोईयों को संस्था द्वारा कम्बल दिया गया। कम्बल पाकर रसोईयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे