रात में गिरा दिया दीवाल : थाने पर नहीं हुई सुनवाई, समाधान दिवस पर पहुंचा मामला

रात में गिरा दिया दीवाल : थाने पर नहीं हुई सुनवाई, समाधान दिवस पर पहुंचा मामला

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में एक पक्ष ने न्यायालय के आदेश से जिस मजबूत दीवाल का निर्माण कराया, उसे विपक्षियों ने आधी रात को जमीदोंज कर दिया। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत की।

दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में काफी दिनों से पैतृक जमीन के हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस कई बार कार्यवाही भी कर चुकी है। इसी बीच एक पक्ष ने अपने हिस्से ही जमीन पर निर्माण कार्य करने का आदेश सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एसटीसी कोर्ट से ले लिया। कोर्ट के आदेश पर निर्माण कार्य कराया गया। आरोप है कि शुक्रवार की रात दूसरे पक्ष ने अचानक निर्माण कराए गये दीवाल को गिरा दिया। इसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी। सुनवाई नही होने पर इसकी लिखित शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्यायालय के आदेश का पालन व दोषियों पर कार्यवाही कराने की बात कही।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली