बलिया : कुएं में मिला युवक का शव, पहुंची पुलिस

बलिया : कुएं में मिला युवक का शव, पहुंची पुलिस


हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कम्प मच गया। युवक की पहचान हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी  सैफुद्दीन (35) पुत्र अली हुसैन के रुप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को सैफुद्दीन काम से गया था। देर शाम आठ बजे तक घर नहीं आया तो आस-पास पता किया, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के बगल में कुआं के पास उसका चप्पल मिला। कुआं में झाक कर देखने पर वह मृतास्वस्था में दिखा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने शव को बाहर निकलवाया। 

एके भारद्वाज



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक