बलिया के शिक्षित बेरोजगारों के लिए 25 सितम्बर शुभ : नौकरी चाहिए तो करा लें जॉब सीकर पर पंजीयन

बलिया के शिक्षित बेरोजगारों के लिए 25 सितम्बर शुभ : नौकरी चाहिए तो करा लें जॉब सीकर पर पंजीयन

बलिया। राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस (25 सितम्बर) पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक, अनुसंधान एवं आरोग्य केन्द्र महरेव चितबड़ागांव में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की टेक्निकल तथा नान टेक्निकल क्षेत्र की लावा कम्पनी नोएडा, सुनंस लिमिटेड नोएडा, शिवशक्ति बायोटेक्नोलाजी लि.  वाराणसी, बजाज आटो लि. पूना महाराष्ट्र, विस्टान प्रालि बगलौर, स्चेन्डर इलेक्ट्रीक बंगलौर, डिक्सान टेक्नोलाजी नोएडा, जीफोरएस सिक्योरिटी लखनऊ, पशुपतिनाथ वायोटेक्नोलाजी गोरखपुर इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के 10वी, 12वी, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है। इस मेला मे प्रतिभाग करने के लिए संबंधित अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल पर जॉब सीकर के तहत पंजीकरण कराना आवश्यक है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर