बलिया : इन दो ब्लाकों में बनेंगे 687 PM और CM आवास, प्रधानों के खाता संचालन पर बोले अफसर

बलिया : इन दो ब्लाकों में बनेंगे 687 PM और CM आवास, प्रधानों के खाता संचालन पर बोले अफसर


बैरिया, बलिया। 24 दिसंबर तक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त भेजने का निर्देश है। बैरिया विकासखंड में 401 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास व एक मुख्यमंत्री आवास बनना है, जबकि मुरली छपरा विकासखंड में 283 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास व 02 मुख्यमंत्री आवास बनना है। इसके अलावा लाभार्थियों के परिवार के लोगों का जॉब कार्ड भी तत्काल बनाना होगा। अपने घरों में निर्माण के समय मनरेगा मजदूर के रुप में योगदान घर के सदस्य करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा/बैरिया रामाशीश ने बताया कि 24 दिसंबर तक सभी के खातों में प्रथम किस्त 40 हजार रुपये भेज दिया जाएगा। उसका कार्य पूरा होने पर दूसरी किस्त के रूप में सत्तर हजार और तीसरी किस्त के रूप में दस हजार रुपए बाद में भेजे जाएंगे। जिनके यहां शौचालय नहीं बना है, वहां शौचालय बनवाने के लिए भी धनराशि अवमुक्त की जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले पंचायत अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जब खंड विकास अधिकारी से पूछा गया क्या आप 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों के खाते बंद हो जाएंगे तो खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई आदेश अब तक मुझे प्राप्त नहीं हुआ है। जब तक आदेश प्राप्त नहीं होगा, तब तक खाता संचालित रहेगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे