बलिया : जल्द हों नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की गिरफ्तारी

बलिया : जल्द हों नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की गिरफ्तारी



बैरिया, बलिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मनोनीत सभासद धनन्जय सिंह व सुदिष्ट बाबा महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने संयुक्त रूप से बुधवार को बैरिया थाने पर प्रदर्शन किया। मंटन वर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को पत्रक दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने जांचोपरांत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोप है कि कई मामले थाने में दर्ज है, किंतु राजनैतिक दबाव के कारण गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 
गौरतलब है कि उक्त लोगों ने बैरिया थाने का घेराव के लिए पहले से घोषणा किया था। इस वजह से भारी संख्या में पुलिस बल थाना व उसके आसपास तैनात था। किंतु थाने का घेराव करने की घोषणा करने वाले कार्यक्रम स्थगित कर अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर वापस चले गए। ज्ञापन देने वालों में सभासद धनन्जय सिंह, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह, छात्र नेता शनि सिंह, रवि सिंह, मनोज पासवान इत्यादि शामिल रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली