योगी के मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र के लिए दिये ऐसा आदेश Ballia News

योगी के मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र के लिए दिये ऐसा आदेश Ballia News


मनियर, बलिया। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने विकास खंड मनियर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खादीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि जैसे ही पानी हटेगा, किसानों की फसल नुकसान का आकलन किया जाएगा। मुआवजा दिया जाएगा। हमें खुशी इस बात की है कि कई जगह रिंग बंधे पर लीकेज होने के बाद भी प्रशासन की तत्परता व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई। पूरी तरह से सब लोगों ने सहयोग किया और प्रशासन की तत्पर रहा।

24 घंटे पेट्रोलिंग का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। आगे भी ऐसी कोई गंभीर स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी। जनता के सेवा में कोई कमी नहीं आएगी। इस मौके पर राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, रेवती नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू,  उप जिला अधिकारी बांसडीह  दुष्यंत कुमार मौर्या, तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा सहित बाढ़ विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल 24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत बढ़ेगी और परिवार में सम्मान मिलेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और नए...
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति