CM योगी के नाम आज बलिया में जुड़ेगा यह रिकार्ड

CM योगी के नाम आज बलिया में जुड़ेगा यह रिकार्ड


बलिया। Covid19 के बढ़ते प्रभाव का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 11:20 बजे कैस्टरब्रिज स्कूल बसन्तपुर में उतरेगा। फिर मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही बलिया में आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक करने का रिकार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से जुड़ जायेगा। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक किसी मुख्यमंत्री ने बलिया में अब तक नहीं किया है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम अचानक तय होने से अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। शनिवार से ही कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एल-1 अस्पताल, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल आदि जगहों पर चाक-चौबंद व्यवस्था करने की कवायद चल रही है। कही कुछ कमी न रहे, इसको लेकर प्रशासनिक अमला सतर्क है। पूर्वांह 11.20 बजे पहुंचने के बाद से दोपहर 1 बजे तक कोविड-19 को लेकर मुख्यमंत्री आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर तथा आज़मगढ़, बलिया व मऊ जिले के डीएम व सीएमओ और आज़मगढ़ मण्डल के अपर निदेशक स्वास्थ्य के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक नर्सिंग होम एसोसिएशन एवं आईएमए एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे। फिर 2:20 बजे यहां से बीएचयू वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक