बलिया : गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

बलिया : गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, मचा हड़कम्प

बलिया। बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के डूही मुसी गांव में बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

डूही मुसी गांव से लगभग 500 मीटर दूर चांदपुर मौजा में गेंहू के खेत में दिव्यांग सोनू पटेल उर्फ लंगड़ (26) पुत्र प्रभु पटेल का शव देख लोग दंग रह गये। हो-हल्ला सुन मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही बांसडीह थाना प्रभारी राजीव मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि युवक पैरालिसिस का शिकार था, जो काफी दिन से अस्वस्थ चल रहा था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


रोहित सिंह मिथिलेश/विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली