Flood In Ballia : ऊफनाई घाघरा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Flood In Ballia : ऊफनाई घाघरा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के बहेरा पार वार्ड नंबर 10 में बाढ़ की पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मनियर कस्बा अंतर्गत बहेरा पार वार्ड नंबर 10 निवासी छोटक राजभर उर्फ छट्ठू (45) पुत्र स्व. शंकर राजभर मनियर बाजार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में बाढ़ का पानी था, जिसमें पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। 

आस-पास के लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह स्कूल वाहन चलाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रूबदी देवी की मौत करीब कुछ वर्ष पहले हो गई थी। मृतक की चार पुत्री पूजा (20), सुगी (17), अंशा (15) व बबली (12) तथा दो पुत्र प्रमोद (16) व विनोद (22) का है। पूजा की शादी हो चुकी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव