छात्र का शव पहुंचते ही रो पड़ा बलिया का यह गांव

छात्र का शव पहुंचते ही रो पड़ा बलिया का यह गांव

बलिया। नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रहे नगरा थाना क्षेत्र के तियरा हैदरपुर निवासी सौरव शेखर सिंह का शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। होनहार व मृदुभाषी युवक की मौत पर हर किसी की आंखें नम है। 

तियरा हैदरपुर निवासी प्राथमिक शिक्षक शिवानंद सिंह का पुत्र सौरव शेखर नोएडा के सेक्टर 100 में रह कर एमबीए की पढाई कर रहे थे। रविवार को उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। इसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सौरव द्वारा खुदकुशी करने की बात ग्रामीणों और परिजनों के गले नहीं उतर रही है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व छात्र का उसके तीन दोस्तों से किसी बात पर विवाद हुआ था। सोमवार को सौरव का शव नोएडा से गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत से मां उषा सिंह का रो-रोकर हालत खराब है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सोमवार की शाम सौरव के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली