बलिया : पिता ने नहीं दिया पैसा तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया : पिता ने नहीं दिया पैसा तो बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव निवासी राजा राजभर (22) की मौत विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि राजा राजभर के पिता होरी राजभर ने करीब पंद्रह दिन पहले अपना बारह मंडा खेत गांव के ही किसी व्यक्ति को बेचकर रूपए बैंक में जमा कर दिया है। राजा अपने माता-पिता से जमीन बिक्री का पैसा मांग रहा था। इसके लिए कई दिनों से घर में विवाद भी कर रहा था। पिता से बाइक खरीदने के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने बाइक भी खरीद दिया। इसके बाद भी राजा रुपये की मांग कर रहा था। पैसा नहीं मिलने से नाराज राजा की मां-बाप से बुधवार को कहासुनी हो गयी।

पिता ने रुपया देने से इंकार करने पर उसने बैगन पर छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवा पी लिया। उसकी हालत खराब होने लगी तो परिजन सीएचसी रसड़ा लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली