बलिया : Accident में दो युवक घायल, खनन में जेसीबी सीज समेत तीन वाहन सीज

बलिया : Accident में दो युवक घायल, खनन में जेसीबी सीज समेत तीन वाहन सीज


दो ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी सीज

दुबहड़, बलिया। दुबहड़ पुलिस को क्षेत्र के उदयपुरा गांव में शुक्रवार को मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। दुबहड़ थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा अपने हमराही उप निरीक्षक शिव कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार, राहुल सरोज, विमलेश पटेल, मनोज कुमार के साथ दो ट्रैक्टर एवं एक जेसीबी को सीज कर चालान कर दिया।

सड़क हादसे में दो युवक घायल

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी मोड़ के पास ट्रक की जद में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने एक को रेफर कर दिया। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी जय प्रकाश कन्नौजिया (35) पुत्र बरमेश्वर कन्नौजिया व रिन्कु राम (37) पुत्र रमाकान्त राम सहतवार की तरफ से घर आ रहे थे। दोनों अभी हल्दी मोड़ पर पहुंचे थे, तभी बलिया से बैरिया की ओर जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। जिला अस्पताल से चिकित्सक ने रिन्कु राम को रेफर कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट