बलिया : प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक से छात्र नाराज, 29 सितम्बर से अनशन

बलिया : प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक से छात्र नाराज, 29 सितम्बर से अनशन

बलिया। श्री अमरनाथ पीजी कॉलेज दुबे छपरा के छात्र छात्राओं को सैन्य विज्ञान व भूगोल के प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक (80 में 27 व 40 में 16 अंक) देने से नाराज छात्रों ने बुधवार को उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र को सम्बोधित ज्ञापन उनके स्टेनो को दिया। 

छात्रों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि श्री अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज दुबे छपरा के असिस्टेंट प्रोफेसरों ने  सैन्य विज्ञान व भूगोल विषय के प्रयोगात्मक परिक्षा में प्रोफेसर श्यामविहारी श्रीवास्तव व अजीत यादव ने तानाशाही रवैया अपनाया है। सभी छात्र/छात्राओं से शौतेला व्यवहार किया है। इस व्यवहार को हम सभी छात्र/छात्राओ ने कुलपति  व उप जिलाधिकारी को अवगत कराने के बावजूद भी कोई भी उचित कार्यवाही नही हुई है। इससे क्षुब्ध होकर दुबारा  उप जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है। वही छात्रो ने अवगत कराया है कि 29 सितम्बर 2022 से छात्र/छात्राएं आमरण अनशन कालेज परिसर मे करेंगे। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के छात्र/छात्राओ से अपील किया है कि गुरुवार से होने वाले आमरण अनसन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रयोगात्मक परीक्षा का अंक सुधार कराने में सहयोग करे। जब तक प्रयोगात्मक परीक्षा का अंक मे सुधार नही होगा, तब तक आन्दोलन चलेगा। ज्ञापन देने वालो मे वरुण मिश्रा, प्रमोद गौतम, दया यादव, विवेक पांडे, लाखा सिंह, सोनू राय, यीशु सिंह,अंशुमान सिंह, गोलू मिश्रा, राहुल सिंह, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक