बलिया : माशिसं ने खींचा ग्रीष्मकालीन प्रांतीय सम्मेलन का खाका, शिक्षक समस्याओं पर भी मंथन

बलिया : माशिसं ने खींचा ग्रीष्मकालीन प्रांतीय सम्मेलन का खाका, शिक्षक समस्याओं पर भी मंथन


बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की बैठक मंगलवार को लक्ष्मी राजदेवी इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष, पूर्व शिक्षक विधायक वाराणसी क्षेत्र चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित ग्रीष्म कालीन प्रांतीय सम्मेलन 08 जून को लखनऊ में प्रस्तावित है। उन्होंने जनपद के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

पूर्व शिक्षक विधायक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को चेतावनी दी कि कार्य प्रणाली में शीघ्र सुधार लायें। जनपद के शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल करें। एनपीएस की कटौती की धनराशि जो विगत कई माह से लम्बित है, उस धनराशि को खातें में भेजा जाए। सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का एनपीएस लेजर बनवायें। निर्णय हुआ कि जल्द ही समस्याओं के समाधान को जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता किया जायेगा।

बैठक में कैलाश पति सिंह, अश्विनी तिवारी, आनन्द मोहन सिंह, अजीत कुमार सिंह, घनश्याम सिंह, आनन्द मोहन सिंह, अमरजीत यादव, घनश्याम सिंह, डा. आत्मानन्द सिंह, अनिल कुमार पांडेय, संजय वर्मा, अयोध्या तिवारी, सुरेश चन्द्र सिंह, रमाशंकर सिंह, सुभाष पांडेय, राजीव पांडेय, राकेश सिंह, रामाधार पांडेय, डा. मनीष सिंह, अनिल कुमार, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अरूण कुमार सिंह व संचालन राम विलास यादव ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या