बलिया : भाई की ससुराल से लौटते वक्त युवक का एक्सीडेंट, मचा कोहराम

बलिया : भाई की ससुराल से लौटते वक्त युवक का एक्सीडेंट, मचा कोहराम

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के सरवार ककरघट्टी गांव में बीज गोदाम के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उपेंद्र चौहान (25) पुत्र लल्लन चौहान (निवासी बाछापार, थाना पकड़ी) अपने भाई की ससुराल में भाई एवं भाभी के साथ मनियर निवासी इंद्रासन चौहान के यहां गया था। 

सरवार ककरघट्टी गांव में स्थित इंद्रासन चौहान के डेरा से उपेन्द्र चौहान सोमवार को मोटरसाइकिल से वापस मनियर कस्बा जा रहा था। अभी वह सरवार ककरघट्टी गांव में बीज गोदाम के पास पहुंचा था, तभी आमने सामने बाइक में टक्कर हो गयी। हादसे में उपेंद्र चौहान घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक के साथ भागने में सफल रहा। आसपास के लोगों ने घायल उपेन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



रोहित सिंह मिथिलेश


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार