मंगल पांडेय की जन्मभूमि पर स्थित स्मारक को राष्ट्रीय पहचान दें केंद्र सरकार : रणजीत सिंह

मंगल पांडेय की जन्मभूमि पर स्थित स्मारक को राष्ट्रीय पहचान दें केंद्र सरकार : रणजीत सिंह

दुबहर, बलिया। अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का विगुल फूंककर देश को आजाद कराने में सबसे पहले अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद मंगल पाण्डेय का स्मारक राष्ट्रीय फलक पर पहचान बनाने की बजाय उनके जन्मभूमि नगवां गांव में जीर्ण शीर्ण हालत में पड़ा है। 30 जनवरी रविवार को शहीद मंगल पांडेय की 192वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में मंगल पांडेय विचार मंच के मीडिया प्रभारी एवं संस्थापक सदस्य रणजीत सिंह ने कहा कि मंगल पांडेय जी को उनके गरिमा के अनुरुप सम्मान देते हुए केंद्र सरकार को इनके स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना चाहिए, तभी सम्पूर्ण राष्ट्र के तरफ से आजादी के इस महान योद्धा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने इसके लिए जिले के तमाम जनप्रतिनिधियों को दलीय भावनाओं से ऊपर उठकर इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की  अपील की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal