बलिया में हत्या कर फेंका गया युवक का मिला शव, मची सनसनी

बलिया में हत्या कर फेंका गया युवक का मिला शव, मची सनसनी


बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव की हालत देख हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। युवक के सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथिचार से चोट का गंभीर निशान था, जहां से रक्तश्राव हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
गांव के प्राचीन मंदिर के पीछे ही सुमेर राजभर का घर है। वहां से कुछ दूरी पर ही शमशान के पास उनके 20 वर्षीय पुत्र शुगन का शव शुक्रवार की सुबह पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के सिर के पीछे धारदार हथियार से किये गये वार का जख्म था। परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात वह भोजन कर निकला था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक