बलिया : अमर शहीद कौशल कुमार के गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, SDM से मिले ग्रामीण

बलिया : अमर शहीद कौशल कुमार के गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, SDM से मिले ग्रामीण

बैरिया, बलिया। आजाद वतन का सपना संजोये सीने पर अंग्रेजी हूकूमत की गोली खाने वाले अमर शहीद कौशल कुमार के गांव नारायणगढ़ को जोड़ने वाली बदहाल सड़क को तत्काल ठीक कराने के लिए वरिष्ठ समाज सेवी भगवती सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र को पत्रक सौंपा। सरकार द्वारा चलाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उक्त सड़क को ठीक कराने के लिए तत्काल पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित करने की गुहार लगाई है।

भगवती सिंह सहित सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का नामकरण सरकार ने अमर शहीद कौशल कुमार के नाम पर कर रखा है, किंतु यह सड़क पूरी तरह बदहाल है।सरकार शहीदों व सेनानियों के गांव को विकास के मामले में पूरी तरह संतृप्त करने की बात कर रही है।किंतु ठीक इसके उल्टा नारायणगढ़ जाने वाली एक  मात्र सड़क पूरी तरह टुटकर क्षतिग्रस्त हो गयी है। ग्रामीणों ने इस आशय का एक पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रेषित किया है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला