बलिया : मां की डांट से बुझ गया दीपक

बलिया : मां की डांट से बुझ गया दीपक

बैरिया, बलिया। मां की डांट से नाराज पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। 

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी विशुन देव यादव बाहर नौकरी करते हैं। घर खर्च के लिए वे पैसे भेजे थे, जिसे पुत्र दीपक यादव (18) ने खर्च कर दिया था। इसको लेकर उसकी मां ने डांटा था। फलस्वरूप नाराज होकर उसने जहर खा लिया। परिजन उसे सोनबरसा अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि उसका छोटा भाई सोनू यादव (14) एक महीना पहले धनुष यज्ञ मेले से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। उसका पता अब तक नहीं चल पाया, तब तक इसने जान दे दिया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक