बलिया : सरयू नदी में पलटी नाव, सवार थे 13 लोग ; बालिका लापता

बलिया : सरयू नदी में पलटी नाव, सवार थे 13 लोग ; बालिका लापता

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर चट्टी के पास 13 लोगों से भरी छोटी नाव डेंगी सरयू नदी में पलट गयी। घटना रविवार रात आठ बजे की है। मछुआरों और अन्य लोगों ने 12 लोगों को बचा लिया, लेकिन 12 वर्षीय एक बालिका लापता हो गयी। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची का पता लगाने में जुटी है। सोमवार की सुबह तक सफलता नहीं मिली। बालिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन किसान नाव से सरयू नदी के उस पार खेत में काम करने जाते हैं। खेतों में काम निपटाने के बाद सभी लोग रविवार की रात करीब 8 बजे घर वापस लौट रहे थे। इस बीच तेज बहाव होने की वजह से नाव पलट गई और उस पर सवार 13 लोग नदी में डूबने लगे। हालांकि वहां मौजूद मछुआरों ने नदी में छलांग लगाकर लोगों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। 12 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन भगवान यादव की बेटी छोटी का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने बताया कि लापता बच्ची की तलाश की जा रही है। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली