बलिया में ऑडिट स्थगित, शिक्षकों की जीत : निर्भय

बलिया में ऑडिट स्थगित, शिक्षकों की जीत : निर्भय


बलिया। प्राथमिक शिक्षक संघ (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बीआरसी पर होने वाले आंतरिक संप्रेक्षण (ऑडिट) कार्य बीएसए द्वारा स्थगित करने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे शिक्षकों की जीत बताया है। कहा कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण के खतरे को देखते हुए संगठन ने 26 जुलाई को पत्र के जरिए बीएसए बलिया को अवगत कराने के साथ ऑडिट कार्य टालने की मांग की। संगठन ने शिक्षकों के साथ मिलकर इसका बहिष्कार करने का भी अल्टीमेटम दिया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जब इसे टाला नहीं गया, तब संगठन ने 27 जुलाई को बीआरसी बांसडीह, रेवती, मनियर तथा पन्दह में होने वाली ऑडिट का पूर्णतः बहिष्कार किया। संगठन की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने जनपद के शिक्षकों को बधाई देने के साथ ही इसका सारा श्रेय जनपद के समस्त शिक्षकों, संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकारी सदस्यों को समर्पित किया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students