बलिया : गोलीकांड में तीन गिरफ्तार
On



बैरिया, बलिया। बैरिया तहसील के पास सोमवार को हुए गोलीकांड में नामजद चार आरोपियों में से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। हालांकि मुख्य आरोपी को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि अजय सिंह, मनमीत सिंह उर्फ सोनू व सोनू सिंह उर्फ माइडियर को एनएच 31 पर योगिंद्र गिरी के मठिया के पास उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब ये तीनों कही जाने के लिए खड़े थे। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र होगी। घायल चन्दन का इलाज अभी वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है।शेष दो अज्ञात को भी ज्ञात करने में पुलिस लगी हुई है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 06:26:23
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...



Comments