बलिया : छात्र-छात्राओं ने फूंका प्राचार्य और कुलपति का पुतला

बलिया : छात्र-छात्राओं ने फूंका प्राचार्य और कुलपति का पुतला

रसड़ा, बलिया। मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्राचार्य व जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि कालेज में दो वर्ष से नई शिक्षा नीति लागू होने के बावजूद भी किताबें उपलब्ध नहीं होने तथा शौचालय, साईकिल स्टैंड की व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर परेशानी हो रही है। 

इस समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन को पत्रक के माध्यम से कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। मांगें पूरी नहीं होने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश बढ़ गया है। पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से दीपक गौतम राहुल, सरफराज अली, बादल कुमार राठौर, जीशान अहमद, अंकिता तिवारी, पूजा, श्वेता, राधिका, सरिता, तनु,  मन्नान अहमद, इमरान अहमद, रोहित यादव, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, अमरेश कुमार, रणधीर कुमार, विशाल कुमार, विपिन कुमार, मुकेश, राहुल, परशुराम आदि शामिल थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली