बलिया : थाने से लौट रही थी महिला

बलिया : थाने से लौट रही थी महिला


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित सोनिया मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में दो पक्षों में हल्का फुल्का विवाद हुआ था। दोकटी पुलिस दोनों पक्षों को धारा 151 में पाबंद करने के लिए थाने लाई थी। इस मामले को लेकर एक महिला थाने पर आई थी। एक कम उम्र का लड़का बाइक चला रहा था। उसी पर सवार होकर थाने से अपने गांव सुकरौली जा रही थी, तभी बाइक असंतुलित हो गई और भगवानपुर सोनिया मोड़ के सामने महिला गिर गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पंचनामा कराने वाले उप निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि उक्त महिला का नाम शीला देवी पत्नी राधेश्याम है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट