बलिया : पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कम्प, एरिया सील

बलिया : पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कम्प, एरिया सील


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के सदर बाजार मनियर वार्ड नंबर 9 में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बलिया से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम एल्बुलेंस से संक्रमित युवक को एल 1 लेकर चली गई। इसके बाद मनियर कस्बे में आने से ग्रामीण इलाके के लोग कतराने लगे है। वही, सोमवार की देर शाम नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव, थाना प्रभारी मनियर नागेश उपाध्याय व क्षेत्रीय लेखपाल ने संक्रमित मरीज के निवास स्थान की एरिया को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया। स्वर्गीय सर्व शक्ति सिंह कटरा से लेकर परशुराम स्थान के पास तक एरिया को रेड जोन घोषित करते हुए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने अपने वाहन से प्रचार किया कि जो भी व्यक्ति अगर इस एरिया में आवागमन करते पाया गया, उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे