बलिया में बाढ़ : बिगड़ा घाघरा का रूप, काम आया बम्बूक्रेट

बलिया में बाढ़ : बिगड़ा घाघरा का रूप, काम आया बम्बूक्रेट

बैरिया, बलिया। उतरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी पर सरयू नदी में अचानक कटान तेज होने से जिओ बैग विधि से कराए गए करीब 50 फुट लम्बा व 10 फुट चौड़ा कटान रोधी कार्य नदी में समा गया। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को बाढ़ खण्ड के एक्सईन संजय मिश्र ने निरीक्षण किया। 

इस दौरान एक्सईन ने कहा कि बाढ़ खण्ड के सहायक अभियंता अमृतलाल व अवर अभियंता रजनीकांत राय मंगलवार को मौके पर पहुंचकर काफी हद तक डैमेज कन्ट्रोल करने में सफलता हासिल कर लिया है। जहां भी जिओ बैग कार्य सरयू नदी में समा चुका था, वहां पर बम्बूक्रेट में ईंट की बोरियां डालकर स्लोप पर लगाया गया है, जिससे डैमेज कंट्रोल है।

बता दें कि मंगलवार को जिओ कार्य का कुछ हिस्सा सरयू नदी में समा चुका था। वहीं कटान रोधी कार्य के बगल में कटान तेज हो गया, जिससे गोपालनगर टाड़ी गांव में अफरा-तफरी मच गई।कटान की सूचना पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमृतलाल सहयोगियों के साथ पहुंचकर कटान रोकने को जुट गए।

एक्सईन संजय मिश्र, सहायक अभियंता अमृतलाल व अवर अभियंता रजनीकांत राय ने बताया कि अगर जिओ बैग द्वारा कटान रोधी कार्य नहीं हुआ होता तो स्थिति बिगड़ सकती थी। सरयू नदी की मुख्यधारा है और नदी के निचले स्तर से कटान हो रहा है, जिससे कुछ हिस्सा डैमेज हुआ था। अब कंट्रोल कर लिया गया है। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे