बलिया : फंदे से झूली विवाहिता, मां के लिए रोती रही 6 माह की मासूम, ये है पूरी कहानी

बलिया : फंदे से झूली विवाहिता, मां के लिए रोती रही 6 माह की मासूम, ये है पूरी कहानी

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव में 23 वर्षीय महिला का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने बहन की मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

तहसील क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी अब्दुल सलाम की पत्नी शमा परवीन (23) शुक्रवार की रात किसी समय जिस कमरे रहती थी, उसी कमरे में रोशनदान की छड़ में अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। शनिवार की सुबह कमरे में मौजूद मासूम रोने लगा तो परिवार के लोगों ने बाहर से आवाज लगाया। हालांकि अंदर से बच्चे के रोने के अलावे अन्य किसी तरह का कोई आहट नहीं हुआ। इसके बाद घरवालों ने बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो शमां की लाश रोशनदान से बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था। 

इसके बाद लाश को फंदे से नीचे उतारा तथा मामले से मयका पक्ष व पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया कलां निवासी भाई अरशद कमाल ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की मौत को संदिग्ध बताया है। उसने तहरीर में लिखा है कि मेरी बहन की शादी करीब 18 माह पहले हुई थी। उसका कहना है कि मौत पर संदेह है लिहाजा पोस्टमार्टम कराकर उचित कार्रवाई की जाय। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव