बलिया : नहीं रहे प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र, राजनीति में रहते थे सक्रिय

बलिया : नहीं रहे प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्र, राजनीति में रहते थे सक्रिय



हल्दी, बलिया। बेलहरी ब्लाक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सोनवानी निवासी सुधीर कुमार मिश्र उर्फ बब्लू मिश्र का निधन बुधवार की रात बीएचयू में इलाज के दौरान हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। गुरुवार की सुबह उनके पैतृक निवास सोनवानी पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चन्द्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अभिनव कुमार मिश्र उर्फ जय कुमार ने दी।इस मौके पर क्षेत्र व गांव के कई लोग उपस्थित रहे। 

12 वर्ष रहे प्रधान

सोनवानी निवासी सुधीर कुमार मिश्र ग्राम सभा में लगातार 12 वर्ष तक प्रधान रहे। वे प्रतिभा व राजनीतिक व्यक्तित्व के धनी, समाजिक, मृदुलभाषी व गरीबों के साथ रहने वाले थे। उनके निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।


आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली