PCS OFFICER मणिमंजरी राय केस : चालक गिरफ्तार, अध्यक्ष व अन्य की तलाश तेज

PCS OFFICER मणिमंजरी राय केस : चालक गिरफ्तार, अध्यक्ष व अन्य की तलाश तेज


बलिया। PCS OFFICER मणि मंजरी राय की मौत के मामले में पुलिस ने उनके वाहन चालक चंदन वर्मा (निवासी अमृतपाली) को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। वही, मुख्य आरोपित नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, कर्मचारी विनोद सिंह व अखिलेश कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास में तेज है। पूरे मामले में चालक चंदन ईओ व अध्यक्ष, कर्मचारियों के बीच की कड़ी था। पुलिस ईओ मणिमंजरी राय, नायब तहसीलदार रजत सिंह व चालक चंदन वर्मा के मोबाइल का डेटा हासिल करने का प्रयास कर रही है, जिससे मामले की तह तक पुलिस पहुंचा जा सके।

ये है पूरा मामला

06 जुलाई की रात आवास विकास कालोनी स्थित अपने फ्लैट में नगर पंचायत मनियर की ईओ मणिमंजरी राय का शव पंखे से लटकता मिला था। वह मूलरूप से कनुआन थाना भांवरकोल, गाजीपुर की रहने वाली थीं। इस मामले में ईओ के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर सदर कोतवाली में नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष भीम गुप्ता, कंप्यूटर आपरेटर अशोक कुमार, टैक्स लिपिक विनोद सिंह व चालक के साथ ही अन्य पर मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने नायब तहसीलदार रजत सिंह व चालक चंदन वर्मा का एक साथ बयान दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक चालक चंदन वर्मा नायब तहसीलदार, कर्मचारियों व ईओ के बीच की कड़ी था। फाइलों पर साइन करने के एवज में उसे कुछ धनराशि अध्यक्ष, कर्मचारी व ठेकेदारों की तरफ से मिलती रहती थी। ठेकेदारों का पैकेट भी वह ईओ को ले जाकर देता था।

घटना के दिन नायब तहसीलदार से मिला था चालक

घटना के दिन ईओ के साथ के कुछ फोटो लेकर चंदन नायब तहसीलदार के पास गया था। इसके बाद नायब तहसीलदार ने ईओ से मोबाइल पर बात की थी। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में चालक के बयान व साक्ष्य के आधार पर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी तेज कर दी गई है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद