सूर्यभान सिंह बोले- फक्र है, मेरा जन्म लोकनायक की धरती पर हुआ ; पार्टी ने मौका दिया तो...

सूर्यभान सिंह बोले- फक्र है, मेरा जन्म लोकनायक की धरती पर हुआ ; पार्टी ने मौका दिया तो...


बैरिया, बलिया। समाजसेवी व वरिष्ठ सपा नेता सूर्यभान सिंह ने कहा कि वास्तविक जनसेवा की उत्पत्ति हृदय की गहराईयों व नेक दिलों दिमाग से निकली अच्छी सोच से मनुष्य में पैदा होती है। वह जनसेवा समाज में सार्थक परिणाम लेकर आती है। वही, विचार समाजवादी विचार धारा के प्रेरणास्रोत व सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण के में आया था। उन्होंने त्याग, तपस्या व अपने सर्वोच्च व्यवहार के कारण राष्ट्रीय ही नहीं, अन्तराष्ट्रीय फलक पर अपना अमिट पहचान बनाया। यही कारण है कि राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग उन्हें अपना आदर्श मानते है।
पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता ने दावा किया कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो इस बार बैरिया विधानसभा में लोक नायक जयप्रकाश नारायण का सपना साकार होगा। श्री सिंह ने कहा कि मुझे फक्र है कि मेरा जन्म लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती पर हुआ है। इस कारण जब मैं लोक नायक की स्मृति को याद करता हूं तो मुझमे असीम उर्जा का अनायास ही संचार हो जाता है। उसी उर्जा के साथ बैरिया विधान सभा क्षेत्र की सेवा करने का जज्बा पैदा हुआ है। जनता भी मुझे प्यार दुलार दे रही है। लोकनायक को अपना आदर्श व प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उन्हें साक्षी मानकर मैंने समाज सेवा का संकल्प व व्रत लिया है। समाज सेवा अनवरत जारी रहेगा। जैसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जीवन भर बिना भेदभाव जरूरतमन्दों की सेवा करने का मैने फैसला लिया है। देखना यह है कि अपने संकल्प में कहा तक सफल हो पाता हूं। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा