बलिया : दर्शन कर लौट रहे श्रद्घालु की Accident में मौत
On
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-12/img-20231212-wa0025.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0010.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-04/img-20240403-wa0030.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-07/img-20240717-wa0015.jpg)
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा-मुजही मार्ग पर स्थित फुटलहवा बाबा स्थान के पास पिकप की चपेट में आने से एक वृद्घ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
पकड़ी थाना क्षेत्र के मोहितपुरा गांव निवासी भोला चौहान (65) शुक्रवार की सुबह फुटलहवा स्थान पर गए थे। वहां से घर लौटने के लिए जैसे ही आगे बढ़े, सामने से पिकप ने रौंद दिया। आस-पास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद चालक पिकप ले कर भाग निकला।
Tags: Ballia News
Related Posts
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2024-02/img-20240209-wa0011.jpg)
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/011.webp)
Post Comments
![](https://www.purvanchal24.com/media-webp/2023-07/img-20230517-wa0014.webp)
Latest News
27 Jul 2024 10:05:57
Ballia : फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत कपूरी एवं टाटा मोटर्स के बीच खड़े ट्रक में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार...
Comments