बलिया : करंट से महिला श्रद्वालु की मौत, दो झुलसी

बलिया : करंट से महिला श्रद्वालु की मौत, दो झुलसी

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा मठिया गांव में शुक्रवार को शिवचर्चा के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो झुलस गईं। सभी को सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

डीह बाबा स्थान पर शिव चर्चा का आयोजन शुक्रवार को किया गया था। 35-40 महिलाएं जुटीं थीं। इनवर्टर द्वारा माइक से शिवचर्चा चल रही थी।लीलावती देवी माइक लेकर मंगलगीत गा रही थीं, तभी बिजली आने से माइक में करंट आ गया। इससे मठिया निवासी फुलपरी (55), शांति (51) तथा लीलावती (46) झुलस गयी। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गयी। महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने फुलपरी को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट