बलिया : महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

बलिया : महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार



मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में एक दबंग द्वारा महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। उक्त वीडियो को किसी ने पुलिस की पीएस ग्रुप में डाल दिया। महिला द्वारा मनियर थाने में भी तहरीर भी दी गई, जिस पर मनियर पुलिस ने पट्टीदारी का मामला दिखाकर मारपीट का केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला को युवक बुरी तरह से पिटाई करता दिख रहा है। उसे अभद्र गाली भी दे रहा है।  महिला चिखती चिल्लाती रही, लेकिन सिर्फ एक महिला के अलावा अन्य कोई उसे बचाने नहीं आया। हालांकि मीडिया ने उक्त महिला से उसका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी बताने से बचती रही।  बोली, मेरा पति बाहर है। वह वहां से चल दिया है। वह आयेंगे, उसके बाद ही मैं अपना कुछ भी बयान मीडिया के समक्ष दूंगी। इस संबंध में मनियर थाने के उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला ने पूछे जाने पर बताया कि पट्टीदारी का मामला है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार