आंख तरेरती गंगा की लहरों ने शुरू किया छपाक-छपाक Ballia News
On



रामगढ़, बलिया। गंगा नदी के जलस्तर में दो दिनों से हो रहे बढ़ाव ने तटवर्तियों की नींद उड़ा दी है। यहां नदी न सिर्फ चेतावनी विन्दु की ओर बढ़ रही है, बल्कि अरारों को अपने आंचल में समेटने भी लगी है। बावजूद इसके बचाव को लेकर बाढ़ विभाग के अधिकारियों की तंद्रा भंग होने का नाम नहीं ले रहीं है। इससे तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। केन्द्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार शुक्रवार को गंगा नदी के जलस्तर प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी जारी है। दोपहर 12 बजे जलस्तर 55.00 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां चेतावनी बिन्दु 56.615 मीटर है।
उफनाई घाघरा के बाद अब गंगा का जल स्तर भी तेजी से चेतावनी बिन्दु की ओर बढ़ रहा है। इससे बाढ़ व कटान के मुंहाने पर खड़े गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। भय का आलम यह है कि सम्भावित बाढ़ के खतरे को देख उदयीछपरा, बनिया व सोनार टोला रामगढ़ के लोग अभी से ही अपने घरेलू सामानों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गये है। उधर कटान की कम्मान सम्भाले बाढ़ खण्ड के अधिकारी बचाव कार्य को लेकर उदासीन बने हुए है। क्षेत्र में करोड़ों की लागत से होने वाले एनएच-31 से लगायत बनिया व सोनार टोला के बचाव की परियोजनाएं पूरी तरह ठप पड़ी है।
सुरेश मिश्र
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
13 Jul 2025 23:33:58
बैरिया, बलिया : सीजेएम बलिया के आदेश पर बैरिया पुलिस ने क्षेत्र के मिश्र गिरी के मठिया गांव निवासी जगदेवा...
Comments