भारत के CBSE टाॅप स्कूल रैंकिंग में शामिल हुआ सनबीम स्कूल बलिया, मिला ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2022

भारत के CBSE टाॅप स्कूल रैंकिंग में शामिल हुआ सनबीम स्कूल बलिया, मिला ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2022

बलिया। सनबीम स्कूल बलिया, अपने अनवरत उत्कृष्ट प्रदर्शन से सीबीएसई के टाॅप 500 स्कूलों की रैंकिंग में शामिल होकर न सिर्फ जिले, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी अपनी विकसित सोच और बेहतरीन शिक्षण प्रणाली का उदाहरण पेश किया है। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तथा उनका उज्जवल भविष्य ही विद्यालय का प्रमुख लक्ष्य रहा है और विद्यालय सदैव इसके लिए प्रयत्नशील रहता है। विद्यालय में शिक्षण के साथ ही साथ विद्यार्थियों को जीवन के सभी आवश्यक कौशल भी सिखाया जाता है। शिक्षण, खेलकूद, कला-संगीत आदि में प्रशिक्षित करने के साथ ही बच्चों को भविष्य में सही दिशा प्राप्त करने के लिए भी तैयार किया जाता है।

विद्यालय के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए यह पुरस्कार भारत के शीर्ष 500 स्कूलों को शिक्षण और सीखाने के कौशल में विकसित प्रवृत्तियों और तकनीकी शिक्षण की उपादेयता में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रत्येक वर्ष ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। जिससे एक नए युग की शिक्षा का निर्माण हो सके। ब्रेनफीड का उद्देश्य उन सभी हितकारकों को एक साथ लाना है जो इस परिवर्तन में योगदान देने में एक अनूठी भूमिका निभा रहे हैं। पुरस्कार प्राप्ति की घोषणा सुनकर समस्त विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, सचिव अरूण कुमार सिंह ने बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया। 

विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरूण सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो हर असंभव कार्य को संभव किया जा सकता है। विद्यालय सदैव ही यह प्रयत्न करता रहता है कि विद्यार्थियों को जीवन की हर प्रयोगशाला में सफल होने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। हमारे विघार्थियों के साथ ही हमारे शिक्षक भी अपने समन्वय व सहयोग का परिचय देते हुए पूरी निष्ठा से मुस्तैद है। और यह सफलता भी हमारे शिक्षको के संगठित प्रयास का प्रतिफल है।प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने कहा कि यह सफलता किसी एक की नहीं, अपितु संपूर्ण विद्यालय की सफलता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित