बारावफात जुलूस में बड़ा हादसा, करंट से 6 लोगों की मौत ; मचा कोहराम

बारावफात जुलूस में बड़ा हादसा, करंट से 6 लोगों की मौत ; मचा कोहराम

बहराइच। बारावफात जुलूस के दौरान हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम डा. दिनेश चन्द्र, एसएसपी केशव कुमार चौधरी, एसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम अजीत परेश व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव घटनास्थल पर पहुंच गए।अचानक हु हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है। छह मौतों से चहुंओर शोक की लहर है। 

घटना कोतवाली नानपारा इलाके की है। ग्राम भग्गड़वा और चौरी कुटिया का बारावफात का जुलूस रविवार की अलसुबह लगभग चार बजे मासूपुर के पूर्व प्रधान जाहिर के दरवाजे से निकल रहा था, तभी जुलूस के अलम का पाइप बिजली के लटक रहे तार से छू गया और उसमें करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से भग्गड़वा निवासी अशरफ अली (24), अश्फाक खां (8), इलियास (18) व सुफियान (14) निवासी भग्गड़वा मासुपुर तथा चौरी कोटिया निवासी शफीक (11) की झुलस कर मौत हो गई। वहीं, चार लोग झुलस कर घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया, जहां से लखनऊ ले जाते समय  तबरेज (27) की भी मौत हो गई। भग्गड़वा दाख़िली मासूपुर कोतवाली नानपारा निवासी मुराद खां पुत्र छम्मा खां (18), तबरेज पुत्र मो. इस्लाम खां (17) गंभीर घायल हैं। इन्हें बहराइच से लखनऊ रेफर किया गया है। चांद बाबू पुत्र बेचन 18 वर्ष, आफताब पुत्र रंजीत 12 आंशिक रूप से घायल हैं। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली