बलिया में भीषण ROAD ACCIDENT, मची चीख-पुकार, युवक की मौत ; कई घायल

बलिया में भीषण ROAD ACCIDENT, मची चीख-पुकार, युवक की मौत ; कई घायल


रसड़ा, बलिया। सोमवार की सुबह रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेखहां चट्टी पर टैंकर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गये, जिसमें दो मासूम भी शामिल है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। पहुंची पुलिस ने घायलों को जायलो से निकालकर अस्पताल पहुंचवाया।
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश से जायलो बलिया आ रही थी। जायलो अभी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेखहां चट्टी के पास पहुंची थी, तभी टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में जायलो सवार गोविंद यादव (27) (निवासी खगड़िया, बिहार) की मौत हो गई। वहीं, दिनेश कुमार (32) (निवासी हिमाचल प्रदेश) तथा रेनू देवी (20), नवीन (2 वर्ष) पुत्र नरसिंह, रीमा देवी (26) व सूरज (23) (निवासी-सहतवार, बलिया) के अलावा मीनू (20) (निवासी- सुखपुरा, हरिओम (4 साल) पुत्र उपेंद्र (निवासी-समरथपाह हल्दी) और रविंद्र कुमार (30) (निवासी-सहरसा बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार