बलिया पुलिस की छापेमारी में मिले पांच युवक और पांच युवतियां ; होटल सीज

बलिया पुलिस की छापेमारी में मिले पांच युवक और पांच युवतियां ; होटल सीज

बलिया। शहर के बीचो-बीच स्थित लॉज और होटल में अवैध धंधा चल रहा था, जहां गुरुवार की अपराह्न सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी एवं कोतवाल के साथ पुलिस बल ने छापेमारी की। इससे होटल व लॉज में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने होटल को चारो तरफ से घेर रखा था। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में पांच-पांच युवक और युवतियों को पकड़ा किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

नगर के स्टेशन-टाउन हाल रोड पर स्थित लॉज एवं होटल पर पहुंची टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी ली। कमरे के अंदर से पांच लड़की एवं पांच लड़के पकड़े गये। उन्हें कोतवाली ले जाया गया। इसके अलावा कमरों से पुलिस को क्या मिला ? यह तो ज्ञात नहीं हो सका, लेकिन यहां युवक एवं युवतियों के पकड़े जाने से तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस बावत शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रशासनिक छापेमारी में पांच युवक और पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में दोनों होटलों को सीज कर दिया गया है। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार