बलिया : फिल्मी स्टाइल में रेलवे कर्मचारी पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार

बलिया : फिल्मी स्टाइल में रेलवे कर्मचारी पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव में शुक्रवार की देर शाम  लाठी, डंडे व धारदार हथियार से लैस युवकों ने गोलबंदी कर रेल कर्मचारी व उनके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर रात में ही पंहुचे सीओ, कोतवाल व कई थानों की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।            

गांव के अजीत सिंह बलिया रेलवे स्टेशन से अपनी ड्यूटी समाप्त होने पर अपने भाई संजीव सिंह के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के पास ही युवकों ने उन्हें रोककर उनकी बाइक में दूसरी बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर मारने-पीटने लगे। युवकों ने तलवार आदि से भी वार कर अजीत व संजीव दोनों को घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सीओ चन्द्रदीप व कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने गांव से शमीम, हमीद, तुफैल, नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अजीत सिंह की तहरीर पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट