बलिया : महिला के साथ पकड़ा गया थाने का दिवान, पहुंची पुलिस

बलिया : महिला के साथ पकड़ा गया थाने का दिवान, पहुंची पुलिस


मनियर, बलिया। मनियर थाने पर तैनात एक दिवान ने विभाग की किरकिरी कर दी है। ग्रामीणों द्वारा एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े गये दिवान की Video वायरल हो रही है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक थाने पहुंचे थे। 
ग्रामीणों के मुताबिक थाने पर तैनात दिवान करीब एक सप्ताह से गांव की एक महिला के घर आ-जा रहा था। शंका के आधार पर ग्रामीण इसकी निगेहबानी करने लगे।नतीजतन दिवान महिला के साथ छत पर रंगे हाथ पकड़ में आ गया। ग्रामीणों ने Video बनाया। थानाध्यक्ष समेत उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। मनियर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दिवान को साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर ग्रामीण भड़क गए। एक दरोगा द्वारा दिवान के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी दिवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई की मांग की है। 

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव