बलिया : नियमों की आड़ में जनता का शोषण कर रही खेजुरी पुलिस

बलिया : नियमों की आड़ में जनता का शोषण कर रही खेजुरी पुलिस


बलिया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन कड़ाई से नियमों का पालन कराने का निर्देश जारी कर रखा है। नगर से सटे इलाकों में जहां 26 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य किया है साथ ही बगैर मास्क के घूमना प्रतिबंधित है। यही नहीं दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए भी नियम लागू किया गया है किंतु अफसोस खेजुरी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस का अपना कानून चल रहा है। 

यहां तैनात एसआई व सिपाहियों के लिए जिलाधिकारी व एसपी का आदेश कोई मायने नहीं रखता। पुलिस काे खुश करने वालों के लिए न तो कोई नियम है और न ही कानून। हद तो यह है कि आठ से दस सवारी बैठाकर फर्राटा भरने वाले वाहनों पर पुलिस की न तो नजर पड़ रही है और न ही उन्हें कभी रोका जाता है। पर क्या मजाल कि नियमों का पालन करने वाला एक सामान्य व्यक्ति थाने के सामने से बगैर पुलिसिया उत्पीड़न के गुजर जाए। आरोप है कि गाड़ी का कागज, हेलमेट, बीमा, मास्क वगैरह सब कुछ हाेने के बाद भी बाइक सवारों काे रोक कर पुलिस मनमाफिक वसूली भी कर रही है। यही नहीं इस बाबत कुछ पूछने पर स्थानीय पुलिस लोगों का उत्पीड़न करने से भी बाज नहीं आ रही। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल उचित कार्यवाही की मांग की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार