बलिया में एनएच-31 के सुदृढ़ीकरण की लड़ाई लड़ेगी आधी आबादी, तारीख तय

बलिया में एनएच-31 के सुदृढ़ीकरण की लड़ाई लड़ेगी आधी आबादी, तारीख तय


बैरिया, बलिया। एनएच 31 के सुदृढ़ीकरण के लिए सात मातृ शक्तियों ने द्वाबा की पवित्र धरती पर आन्दोलन का बिगुल फूंका है। उनका कहना है कि अगर 10 नवंबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 का मरम्मत कार्य नहीं शुरू कराया गया तो 15 नवंबर से क्षेत्र की आधा दर्जन महिला ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह के नेतृत्व में रामगढ़ में एनएच पर बने सबसे बड़े गड्ढे में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगी।
जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह व उनके पति कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर व एनएचआई के अधिकारियों को पत्रक दिया है। कहा है कि एनएच पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। और आए दिन दुर्घटना हो रही है। बार-बार निवेदन के बाद अब आंदोलन का ही रास्ता बचा है। पत्रक के मुताबिक 15 नवम्बर से प्रधान मझौवां बेबी सिंह, पुष्पा सिंह केहरपुर, प्रतिभा यादव गंगापुर, शशि प्रभा सिंह बेलहरी, नीलम यादव दिघार, आशा देवी गोपालपुर और स्वयं जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह धरना शुरू करेगी। उधर, एनएच 31 के मरम्मत कार्य के बावत पूछे जाने पर एनएचआई के परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बार-बार आदेश के बावजूद संबंधित ठेकेदार नहीं सुन रहा है। अगर अक्टूबर तक मरम्मत कार्य नहीं शुरू करता है तो उसका अनुबंध समाप्त कर नया ठेकेदार नियुक्त किया जाएगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे