बलिया में रिश्ते का मर्डर : भतीजे ने चाकू घोंपकर चाचा को उतारा मौत के घाट

बलिया में रिश्ते का मर्डर : भतीजे ने चाकू घोंपकर चाचा को उतारा मौत के घाट

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के दुबहर गांव में भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा की हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई वारदात से गांव में अफरा-लफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसपी राजकरन नय्यर व एएसपी दुर्गा दत्त त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित भतीजा अभी पुलिस पकड़ में नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि दुबहर गांव निवासी अशोक सिंह (50) पुत्र बटेश्वर राय से किसी बात को लेकर भतीजे से तकझक हो गयी। बात-बात में ही भतीजे ने चाचा पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा  आंगन में छट पटाते रहे, किंतु किसी ने उनकी मदद नहीं की। लगभग 2 घंटे के बाद घटना की सूचना थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र को मिली, जिसके तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अशोक सिंह के शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने हिस्से की जमीन लगभग एक बीघा को जोतने एवं बोने का काम करते थे और खुद की व्यवस्था खुद से करते थे।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे